आप अपने पीरियड के लिए अलसी कैसे खाते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:34

अलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, थाइमीन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। अलसी के बीज हृदय स्वास्थ्य को बेतहर बनाने में मदद करते हैं। ये बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को बेहतर बनाने, हृदय रोग के जोखिम को भी कम करते हैं। इसलिए अलसी के बीजों को सभी लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अलसी के बीजों को महिलाओं के लिए अधिक लाभकारी माना जाता है।

दरअसल, अलसी के बीज महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में मदद करते हैं। अलसी के बीज मासिक धर्म के दौरान वाले वाले दुष्प्रभावों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
अलसी पीरियड्स पेन को कैसे कम करता है?

अलसी के बीज पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए एक काफी कारगर घरेलू उपाय साबित हो सकता है। अलसी के बीजों में फैटी एसिड होता है, जो प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसके अलावा अलसी के बीज गर्भाशय को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अलसी के बीज प्रजनन समस्याओं के इलाज में भी असरदार साबित हो सकते हैं।

पीरियड्स में अलसी के बीज कैसे खाएं?-

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आप अलसी के बीजों को सलाद और दही के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
इसके अलावा अलसी के बीजों का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसका पानी पिएं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
आप अलसी के बीजों की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।
आप चाहें तो अलसी के बीजों को रोस्ट करके भी खा सकते हैं। इससे इन बीजों का स्वाद भी बढ़ जाता है।
पीरियड्स पेन को कम करने के लिए आप अलसी के बीजों का पाउडर भी ले सकते हैं।

पीरियड्स में अलसी के बीजों के फायदे-Flax Seeds benefits for Periods

नियमित रूप से अलसी खाने से ओवुलेशन को अधिक नियमित बनाने में मदद मिल सकती है।
अलसी खाने से मासिक धर्म के दौरान ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है।
मासिक धर्म के दौरान कभी-कभी महिलाओं को स्तन दर्द भी हो सकता है। अलसी के बीज ब्रेस्ट पेन को कम कर सकते हैं।
अलसी के बीज खाने से हैवी ब्लीडिंग, कम ब्लड फ्लो की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
अगर आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या है, तो भी आप अलसी के बीज खा सकते हैं। इससे पीरियड्स रेगुलर हो सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info